कोली राजपूतों का गौरवमयी रहा इतिहास: शैलेंद्र
कोटद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ के प्रतिनिधियों की भाबर के झंडीचौड़ में आयोजित बैठक में कोली राजपूतों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पौड़ी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कोली राजपूतों का इतिहास गौरवमयी रहा है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने भी अपने अध्ययन में इस जाति का इतिहास गौरवमयी पाया है। हिमाचल से आए कृष्ण चंद्र ने कहा कि इतिहास में यह जाति क्षत्रिय वीरों की भांति दर्शाई गई है। राजपूताना सेवा समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि यदि भारत सरकार वास्तव में ही जाति प्रथा को समाप्त करना चाहती है तो सर्वप्रथम संविधान से जातियों की सूची को हटाना होगा। इस मौके पर राय सिंह भंडारी, रजनीश राजपूत, रविंद्र नेगी, अमर सिंह गुसाईं, सोबन सिंह, सतेंद्र सिंह, विनोद सिंह, रोशन सिंह, अमित कुमार, राकेश सिंह, सादर सिंह, गजे सिंह और राघवेंद्र सिंह आदि थे।
No comments:
Post a Comment