'तानाजी' को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, इसलिए की गई फिल्म की शिकायत
नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 13 Dec 2019, 07:43:00 PM
अजय देवगन और काजोल की आने वाली फिल्म '
तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज होने से पहले विवाद में आ गई है। फिल्म को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ हाई कोर्ट में याचिका लगाकर कहा कि फिल्म के डायरेक्टर ने तानाजी मालुसरे के असली वंश को नहीं दिखाया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के लिए 19 दिसंबर का दिन तय किया गया है। बताते चलें कि अजय देवगन की यह 100वीं फिल्म है।
No comments:
Post a Comment