कोली राजपूतों के इतिहास पर प्रकाश डाला
हिन्दुस्तान टीम , कोटद्वारLast Modified: Wed, Feb 28 2018. 14:08 PM IST
अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ के प्रतिनिधियों की भाबर के झंडीचौड़ में आयोजित बैठक में कोली राजपूतों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कोली राजपूतों का इतिहास गौरवमयी रहा है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने भी अपने अध्ययन में इस जाति का इतिहास गौरवमयी ही पाया है। हिमाचल से आये कृष्ण चंद्र ने कहा कि इतिहास में यह जाति क्षत्रिय वीरों की भांति दर्शाई गई है।
No comments:
Post a Comment